गहलोत-पायलट गुट को खुश करने के लिए पार्टी आलाकमान ने सारी शर्तें मंज़ूर कीं
राजस्थान में चुनाव से समय गहलोत औऱ पायलट के बीच सुलह हो गई है। लेकिन अंदरुनी तौर पर खटास बरकरार है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी की जनसभा के बाद भी कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं हुई थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी की जनसभा के बाद पहली सूची आ जाएगी। क्योंकि सब कुछ फाइनल हो गया है। लेकिन कुछ सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है जिसके कारण पहली सूची थोड़ी देर से आई।
राजस्थान विधान सभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया है। राजस्थान चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस आलाकमान बेहद गंभीर है। यही वजह है कि गहलोत-पायलट गुट को खुश करने के लिए पार्टी आलाकमान ने हर शर्ते मान ली है। अब तक जो संकेत मिले हैं उसके मुताबिक बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों औऱ निर्दलीय विधायकों के टिकट कंफर्म है।
सीएम गहलोत कहते रहे हैं कि जिन विधायकों ने उनकी सरकार बचाई थी। वे हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। हमारे विधायक 10-10 करोड़ रुपये के लालच में नहीं आए है। जबकि दूसरी तरफ पायलट के साथ गुड़गांव में कैंप करने वाले विधायकों को भी टिकट मिलने के आसार हैं।
सियासी जानकारों का कहना है कि दोनों ही नेताओं से जुड़े विधायकों के खिलाफ जबर्दस्त एंटी इंकमबेंसी है। स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम की हरी झंडी दे ही है। हालांकि, दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही सही तस्वीर सामने आ पाएगी। लेकिन पहली लिस्ट से मिले संकेतों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, गहलोत-पायलट को नाराज भी नहीं करना चाहते हैं।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर पेच फंसा दिया है। सीएम गहलोत ने संकेत दिए है कि चौथी बार भी वहीं सीएम बनेंगे। सियासी जानकार गहलोत का निशाना कहीं और नजरें कहीं वाला दांव मान रहे हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होती है तो एक बार मुख्यमंत्री को लेकर बवाल कटेगा।
अशोक गहलोत के अब तक संकेतों से तो यही लगता है कि वह चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। जबकि सचिन पायलट (Sachin Pilot) मुख्यमंत्री पद से किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। पायलट ने साफ कह दिया है कि सीएम कौन बनेगा, इसका निर्णय लीडरशिप करेगी।


popular post
ट्रंप के पास ईरान साथ युद्ध से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है: ब्लिंकन
ट्रंप के पास ईरान साथ युद्ध से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है:
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा