लूटख़ोर मोदी सरकार ने देश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया: महिला कांग्रेस

लूटख़ोर मोदी सरकार ने देश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया: महिला कांग्रेस

जनता महामारी के साथ ग़रीबी की मार भी झेल रही है, जहां Covid-19 ने लाखों लोगों की जान ली वहीं इस महामारी ने करोड़ों लोगों के रोज़गार को भी छीन लिया, ज़ाहिर है ऐसे माहौल में जनता और देश के नागरिकों को सरकार से उम्मीद लगाना स्वभाविक है।

लेकिन ज़मीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो सरकार ने फ़र्जी वादे और झूठे जुमले के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया, सरकार बनने से पहले जिसने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया हो वह सरकार बनने के बाद पकौड़े बेचने का सुझाव दिया अब इससे ज़्यादा दुर्दशा और क्या हो सकती है।

रोज़गार नहीं दिए वह एक तरफ़ बिना सोचे समझे लॉकडाउन के फ़ैसले ने करोड़ों लोगों के रोज़गार और लाखों युवाओं के सपनों को बिखेर दिया।

न जाने कितनी योजनाओं का एलान किया लेकिन ग़रीबों किसानों और मज़दूरों को केवल कुछ महीनों में 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं के अलावा कुछ नहीं मिला, ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या ऐसी सरकार जनता की हितैषी हो सकती है?

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बे रोज़गार केवल मध्यम वर्ग के लोग हुए और भुखमरी की कगार पर ग़रीब और मज़दूर खड़े हैं बाक़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्रों की दौलत इस महामारी में भी कई गुना बढ़ गई है।

महंगाई इस तरह बे लगाम कभी नहीं हुई, देश भुखमरी से जूझ रहा है प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात के अलावा आज तक जनता के मन की बात सुनी ही नहीं, यही वजह है कि रोज़ाना सुबह होते ही डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़ने की ख़बर या गैस के दाम बढ़ने की ख़बर या फिर खाने पीने की चीज़ों के दाम बढ़ने की ख़बर मिलती है।

इसी के चलते ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में किया भारी इज़ाफ़ा, 73 रुपए बढ़ाए, लूटख़ोर मोदी सरकार ने देश की जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *