बिजली को प्राइवेट हाथों में देने के लिए दिखाई जा रही कोयले की कमी

बिजली को प्राइवेट हाथों में देने के लिए दिखाई जा रही कोयले की कमी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी चढ़ाकर कुचल देने के बाद में किसानों के साथ हुई हिंसा के मामले में लगातार भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत तक मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर हो रहे हैं।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित मृतक किसानों की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

बता दें कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफा ना दिए जाने पर किसान संगठनों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक अजय मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद पर बैठे हैं। तब तक इस मामले में निष्पक्ष जांच हो ही नहीं सकती।

इसके साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में देश में आई कोयले की कमी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार प्राइवेट कंपनियों को अगर बिजली मिलेगी तो जो बिजली का यूनिट इस वक्त 7 रुपए है। वो सीधा 15 रुपए पर चला जाएगा। ये सब जानबूझकर कोयले की कमी दिखा रहे हैं। ताकि प्राइवेट कंपनियों को बिजली दी जा सके। अगर साल 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से नहीं हटाया गया तो बहुत परेशानी होने वाली है।

ग़ौर तलब है कि राकेश टिकैत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए कृषि कानून काले हैं और देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले हैं। जितना जल्दी ये सत्ता से बेदखल हो जाएं उतनी ही जल्दी देश को राहत मिलेगी।

राकेश टिकैत का कहना है कि आने वाली 1 जनवरी 2022 से सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। देखते हैं कि अगले साल कितनी फसलें दोगुने दाम पर बिकने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि देश के किसानों के लिए ये कृषि कानून काले ही हैं। हमारी मांग है कि सरकार इन तीनों काले कानून को वापस ले और एमएसपी के दाम तय किए जाएं। नहीं तो यह किसान आंदोलन चलता रहेगा।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *