सीट शेयरिंग का मामला महागठबंधन में फंसता है, एनडीए में नहीं: चिराग़ पासवान

सीट शेयरिंग का मामला महागठबंधन में फंसता है, एनडीए में नहीं: चिराग़ पासवान

पटना में केंद्रीय मंत्री और लोजपा(R) के प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर उन्होंने कहा कि एनडीए के हर नेता बिहार आएंगे। गठबंधन के सभी नेता मिलकर रणनीति तैयार करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी।

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है इस तरह की बयानबाजी और हमला तो लोकसभा चुनाव में भी किया गया था, लेकिन कितने अच्छे से शीट शेयरिंग लोकसभा में हो गई थी। यह वो हमला है जो समय समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब हमला हम पर करते हैं तो यह बात महागठबंधन के लोग भूल जाते हैं कि सीट शेयरिंग का मामला महागठबंधन में ही फंसता है।

इसके बाद चिराग पासवान ने 2020 में मुकेश साहनी की नाराजगी की बात को दोहराते हुए बगैर किसी का नाम लेते हुए कहा कि महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही इनके घटक दल को पीठ में खंजर भोंका गया कह के उठ के जाना पड़ता है।

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सीट शेयरिंग महागठबंधन के लिए कभी सहज नहीं रहा। महागठबंधन में कांग्रेस को पिछली बार 70 सीट दी गई थी, अभी तो वहां पर वर्चस्व की लड़ाई होगी।

उन्होंने आगे कहा, बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। लोकसभा चुनाव के समय भी हमने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा किया था। अब विधानसभा चुनाव में भी कर लेंगे।

वहीं BPSC री-एग्जाम को लेकर उन्होने कहा कि छात्रों, को न्याय मिलना सबसे अहम मुद्दा है। लेकिन यह कोर्ट का मामला है, उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

popular post

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *