किसानों ने आंदोलन तेज़ करने का लिया निर्णय

(Former Protest) किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए कृषि बिल के खिलाफ कई महीनों से आंदोलन कर रहे थे और पिछले 17 दिनों से राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं. किसान सरकार के इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

आपको बता दें कि किसानों की केंद्र सरकार के साथ अब तक 6 दौर की चर्चा हो चुकी है और एक बार गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई है लेकिन अभी तक सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. शनिवार को किसानों ने देश के कई हिस्सों में टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया.

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा, “हमने इस आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है. अभी हमारा धरना दिल्ली के 4 पॉइंट पर चल रहा है. कल (13 दिसंबर) राजस्थान बॉर्डर से हज़ारों किसान ट्रेक्टर मार्च निकालेंगे और दिल्ली जयपुर हाइवे बन्द करेंगे.”

संयुक्त किसान आंदोलन के नेता का कहना है, “14 दिसम्बर को सारे देश के डीसी ऑफिस में प्रोटेस्ट करेंगे. हमारे प्रतिनिधि 14 दिसम्बर को सुबह 8 से 5 बजे तक अनशन पर बैठेंगे. हमारी मांगे 3 कानूनों को रद्द कराना चाहते हैं. हम सरकार से बातचीत करने को तैयार हैं. जब तक ये 3 कानून रद्द नहीं होंगे हम चौथी मांग तक नहीं जाएंगे.”

किसान नेता ने कहा, “हम अपनी माताओ बहनों को भी इस आंदोलन में हम बुला रहे हैं,उनके लिए यहां रुकने की सभी व्यवस्था की जा रही है. सरकार चाहती है कि अगर इसे लटका दिया जाए तो ये आंदोलन कमजोर पड़ जायेगा.”

कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा, “और भी किसान लगातार आ रहे हैं. हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा. सरकार ने आंदोलन को भड़काने और फूट डालने की पूरी कोशिश की. हम आंदोलन को जीत तक जारी रखेंगे.”

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *