2-4 साल बाद दिखेगा काले कृषि क़ानूनों का असर

2-4 साल बाद दिखेगा काले कृषि क़ानूनों का असर

राष्टीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज सरसों के तेल का भाव पूछते हुए कृषि कानूनों के विपरित प्रभावों को लेकर निशाना साधा है.

लालू यादव ने ट्वीट करते हुए पूछा कि ‘सरसों के तेल का क्या भाव है? क्या आप इससे खुश है?’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘रुकिए, तीन काले कृषि कानूनों का विपरीत प्रभाव अभी दो-चार वर्षों बाद और अधिक समझ में आएगा.’

बता दें, पिछले महीने अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में तेल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने फिर से राज्यों को कहा है. उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कीमतों में कमी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को पत्र लिखा है. त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य तेल की कीमतों को कम करने के लिए केंद्र द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. हितधारकों ने भंडारण क्षमता के दो महीने से अधिक के स्टॉक को न रखने की सलाह दी है.

हाल ही, खाद्य सचिव ने एनडीटीवी से खास बातचीत में माना कि एडिबल ऑयल की कीमत पिछले साल के मुकाबले इस साल 50 फ़ीसदी से ज्यादा है. हालांकि, उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में एडिबल ऑयल्स की रिटेल कीमतों में कमी दर्ज़ की गई है. खाद्य सचिव ने प्याज, टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सीजनल कारणों को जिम्मेदार करार दिया है.

खाद्य मंत्रालय के ताज़ा आकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में सबसे ज्यादा महंगा सरसों का तेल हुआ है. 21 अक्टूबर, 2020 को सरसों तेल की औसत रिटेल कीमत देश में 128.96/लीटर थी जो 21 अक्टूबर, 2021 को बढ़कर 185.88/लीटर पहुँच गई यानी 44.14% महंगा.

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *