देश को विधायक-सांसद नहीं चलाते, अफसर चलाते हैं: राहुल गांधी

देश को विधायक-सांसद नहीं चलाते, अफसर चलाते हैं: राहुल गांधी

राजस्थान में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, आज 2 हिंदुस्तान हैं। एक अरबपतियों का और दूसरा किसानों-गरीबों भारतवासियों का हिंदुस्तान। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमें अडानी वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए, भारत मां वाला हिंदुस्तान चाहिए। देश को बदलने का समय आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी कहें ‘अडाणी जी की जय’ क्योंकि वे उसके लिए ही काम करते हैं। भारतवासी तो ‘भारत माता की जय कहेंगे’। एक भी उद्योगपति दलित या आदिवासी नहीं। हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, जिसमें पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की इज्जत हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि मोदी बताएं कि देश में कितने पिछले, कितने आदिवासी, गरीब कितने, अमीर कितने हैं? जाति गणना तो करवानी पड़ेगी। देश को विधायक-सांसद नहीं चलाते। अफसर चलाते हैं।

मोदी जी अपने आपको OBC कहते हैं, लेकिन देश को जो 90 अफसर चलाते हैं, मोदी बताएं उनमें से OBC, दलित, आदिवासी कितने हैं? मोदी जी जाति गणना नहीं करा सकते, क्योंकि मोदी जी अडानी के लिए काम करते। उन्हें उद्यमियों से मतलब, देशवासियों से नहीं।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस जाति गणना कराएगी। जब जाति गणना होगी, देश बदल जाएगा। आज 2 हिंदुस्तान हैं, एक अरबपतियों का और दूसरा किसानों-गरीबों भारतवासियों का हिंदुस्तान। किसान कर्जा माफी की बात करते हैं तो भाजपा लाठियां देती है। दुकानदार कर्जा मांगते हैं तो भगा दिया जाता है।

राहुल ने कहा कि मोदी के लिए देश में सिर्फ एक गरीब जात है, लेकिन जब OBC-दलितों को हिस्सेदारी की बात आई तो मोदी जी कहते हैं देश में न दलित, न आदिवासी। चुनाव जीतने की बात आई तो मोदी जी कहते हैं, मैं OBC हूं। अब या तो मोदी जी OBC हैं या फिर एक जात है। मोदी जी 24 घंटे टीवी पर दिखते हैं, यह टीवी भी अडानी का है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *