देश बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे। देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति पत्र दिए गए। रोज़गार मेला 45 स्थानों पर आयोजित हुआ। नियुक्त युवाओं को राजस्व, रेलवे, गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाओं और रक्षा सहित अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों में ज़िम्मेदारियां मिलेंगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि वे ऐसे समय में सरकार से जुड़े हैं, जब भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने तथा सरकार में रहते हुए देशहित से जुड़े फैसलों को मज़बूत करने की बात कही।
पीएम मोदी ने नियुक्ति पाने वाले युवाओं की सफलता में उनके परिवारों के योगदान को भी रेखांकित किया और कहा कि, युवा होने के कारण उनकी अन्य युवाओं के प्रति विशेष ज़िम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और अब स्टार्टअप गतिविधियां केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं। उनके अनुसार, क़रीब आधे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं।
पीएम मोदी ने हाल में हुए BRICS सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि, भारत सरकारों के साथ-साथ उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है। इसके लिए BRICS Connect और BRICS MSME Cooperation Portal जैसी पहलों का उल्लेख किया गया।
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों को युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था की ज़रूरतों के अनुरूप तैयार करने की कोशिशों के रूप में बताया।
रोज़गार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। सरकार ने शुरुआती तौर पर 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नियुक्तियां देने का लक्ष्य रखा था। 12 फरवरी 2024 के 12वें रोजगार मेले में एक लाख नियुक्ति पत्र दिए गए थे। अब तक विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने की जानकारी दी गई है।


popular post
सऊदी अरब को लगातार ‘इनकार’ सुनना पड़ रहा; मिस्र भी यमन में सैनिक नहीं भेजेगा
सऊदी अरब को लगातार ‘इनकार’ सुनना पड़ रहा; मिस्र भी यमन में सैनिक नहीं भेजेगा
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा