देश को मिला नया चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई

देश को मिला नया चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आज देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस उदय उमेश ललित को शपथ दिलाई. महाराष्ट्र के एक वकील घराने पैदा हुए ललित का परिवार 100 साल से भी अधिक समय से क़ानून से जुड़ा रहा है.

उदय उमेश ललित दो महीने दो हफ्ते यानी कुल 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य जज के पद पर रहेंगे. इसके बाद देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पद संभालेंगे. जस्टिस चंद्रचूड़ ठीक दो साल यानी 10 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे.

 

ललित के शपथ ग्रहण समारोह में ललित से पहले प्रधान न्यायाशीध के रूप में सेवाएं देने वाले न्यायमूर्ति एन वी रमण, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री इस समारोह में मौजूद थे.

जस्टिस यूयू ललित ने न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान तीन क्षेत्रों पर काम करने का इरादा जताया. उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट में कम से कम एक संविधान पीठ साल भर काम करे. साथ ही शीर्ष अदालत में सुनवाई के लिए मामलों को सूचीबद्ध किया जाए और जरूरी मामलों को मेंशन भी किया जाए.

बता दें कि अयोध्या केस में कभी कल्याण सिंह का पक्ष रख चुके ललित ने इस केस से खुद को अलग कर लिया था. जस्टिस यू यू ललित ने 10 जनवरी 2019 को खुद को अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही 5 जजों की बेंच से यह कह कर अलग कर लिया था कि करीब 20 साल पहले वह अयोध्या विवाद से जुड़े एक आपराधिक मामले में कल्याण सिंह के वकील रह चुके हैं.

ललित को 2014 में वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया. ललित इतिहास में दूसरे ऐसे CJI हैं, जो सीधे वकील से सुप्रीम कोर्ट जज बने थे.

 

popular post

हिंद का हुर्मुज़ बनेगा चीन की चिंता, भारत-इंडोनेशिया की बड़ी साझेदारी

जकार्ता/नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच जकार्ता में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *