देश को दो शहीद नहीं चाहिए: राहुल गांधी

देश को दो शहीद नहीं चाहिए: राहुल गांधी

बिहार: राहुल गांधी ने बिहार में अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत भागलपुर से की है। शनिवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में उन्होंने भागलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस रैली के जरिए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। उनके साथ इस रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआइपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग बात करते हैं, इतनी सीटें आएंगी, उतनी सीटें आएंगी, लेकिन मैं कहता हूं- एनडीए को 150 से ज्यादा सीट नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को उठाकर फेंक देंगे। देश को 2 तरह के शहीद नहीं चाहिए। राहुल गांधी के 12 मिनट के भाषण में उनका जोर रोजगार पर था।

उन्होंने कहा, ये संविधान को बचाने का चुनाव है। आरएसएस और भाजपा संविधान खत्म करने की कोशिश कर रही है। आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना हिंदुस्तान के 70 करोड़ लोगों के पास है। नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी 100 रुपए से कम हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग जो भी दावा कर लें।भाजपा को 150 सीटों से ज्यादा नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन क्या करेगा वो बताता हूं। नरेंद्र मोदी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया।मतलब जितना हमने किसानों का माफ किया था, उसका 25 गुना ज़्यादा पीएम मोदी ने 4-5 अमीर उद्योगपतियों का माफ किया है। अब हमारे गठबंधन ने निर्णय लिया कि जितना पैसा अमीर उद्योगपतियों का माफ किया, उतना हम गरीबों का माफ करेंगे।

हम आएंगे तो हिंदुस्तान के गरीब परिवारों का लिस्ट निकालेंगे। महालक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। साल का एक लाख, महीना का 8500 रुपए उसके बैंक खाते में कांग्रेस पार्टी डालेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles