नफरत का कारण डर, और डर का कारण अन्याय है: राहुल गांधी

नफरत का कारण डर, और डर का कारण अन्याय है: राहुल गांधी

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहनिया में कहा, ”देश में नफरत के मौहाल का क्या कारण है? मैंने युवाओं, मजूदरों और किसानों सहित सबसे पूछा तो सभी ने कहा कि नफरत का कारण डर है। डर का कारण अन्याय है। इस देश के हर कोने में अन्याय होता है।आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय, यूवाओं के खिलाफ अन्याय और किसानों के खिलाफ अन्याय सहित सभी के साथ अन्याय हो रहा है।

अपनी ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के दौरान रोहतास जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘मुझे आपको एक बात बतानी है कि वर्तमान में केंद्र का रक्षा बजट ‘‘जवानों’’ के कल्याण के लिए नहीं है। सभी रक्षा ठेके केवल अडानी समूह को जा रहे हैं।

तेजस्वी और राहुल एक लाल रंग की खुली जीप में सवार हुए। तेजस्वी जीप चला रहे थे और राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र ने सेनाओं के लिए जो कुछ भी खरीदा… हेलीकॉप्टर, सैन्य विमान, तोपें, कारतूस, राइफल और सभी आधुनिक हथियार, अडानी समूह के स्वामित्व वाली कंपनी से ही खरीदा। आपको हर जगह (सभी रक्षा अनुबंधों में) अडानी समूह का नाम मिलेगा।’’

गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा, ‘‘केंद्र ने सेना में दो श्रेणियां बनाई हैं। एक अग्निवीर और एक अन्य। यदि कोई अग्निवीर घायल हो जाए या शहीद हो जाए तो उसे न तो शहीद का दर्जा मिलेगा और न ही आवश्यक मुआवजा…. यह भेदभाव क्यों। उन्होंने सेना में दो श्रेणियां क्यों बनाई हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको एक उदाहरण दे रहा हूं। मान लीजिए कि चार युवाओं को अग्निवीर के रूप में चुना गया है। चार साल के बाद चार में से तीन युवाओं को घर वापस भेज दिया जाएगा और उनमें से केवल एक को आगे रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, बाकी तीन लोग क्या करेंगे… क्या वे पकौड़े बेचेंगे?

राहुल के बाद तेजस्वी यादव ने इस जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री के पास समय नहीं है। वह प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन हमारे किसान भाइयों से नहीं मिलेंगे।’’ गांधी के साथ यात्रा में शामिल तेजस्वी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा नौबतपुर तक जाएंगे और कैमूर जिले में करीब तीन बजे दोनों युवा नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles