ग़ा़ज़ा के निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या से पता चलता है इज़रायली सरकार में मानवता नहीं: प्रियंका गांधी

ग़ा़ज़ा के निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या से पता चलता है इज़रायली सरकार में मानवता नहीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ग़ाज़ा में इज़रायल के ताजा हमले को लेकर बुधवार को दावा किया कि निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या से पता चलता है कि इज़रायली सरकार को मानवता से कोई मतलब नहीं है।

यह पहला अवसर नहीं है जब प्रियंका गांधी ने, फ़िलिस्तीन के समर्थन में और ग़ा़ज़ा पट्टी में इज़रायल द्वारा किए गए मासूम बच्चों और निर्दोष नागरिकों कु नरसंहार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है। वह लगातार इस मुद्दे पर नेतन्याहू प्रशासन की आलोचना करती रही हैं।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इज़रायली सरकार द्वारा 130 बच्चों सहित 400 से अधिक निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या किए जाने से पता चलता है कि उसके लिए मानवता का कोई मतलब नहीं है। उसके कदम अंतर्निहित कमजोरी और सच्चाई का सामना करने में असमर्थता को दर्शाते हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘चाहे पश्चिमी शक्तियां फ़िलिस्तीनी लोगों के नरसंहार में उनकी मिलीभगत को स्वीकार करें या नहीं, दुनिया के सभी नागरिक जिनके पास विवेक है (कई इजराइलियों सहित), इसे देख रहे हैं। इज़रायली सरकार जितना अधिक आपराधिक ढंग से कार्य करती है, उतना ही अधिक वे स्वयं के बारे में यह प्रकट करते हैं कि वे वास्तव में कायर हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘दूसरी ओर,

फ़िलिस्तीनी लोगों की बहादुरी कायम है। उन्होंने अकल्पनीय पीड़ा सहन की है फिर भी उनकी आत्मा अटूट बनी हुई है। सत्यमेव जयते। बता दें कि, इज़रायल ने मंगलवार सुबह ग़ाज़ा पट्टी क्षेत्र पर हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फ़िलिस्तीनी मारे गए।

popular post

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *