भाजपा सरकार ने किया किसानों के साथ अंग्रेजों से भी बुरा व्यवहार

भाजपा सरकार ने किया किसानों के साथ अंग्रेजों से भी बुरा व्यवहार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

भाजपा और सभी विपक्षी दल इस चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार में जितना दुख दर्द बर्दाश्त किया है उतना अन्य किसी सरकार में नहीं देखा है।

झांसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में भी लोगों की मदद सरकार ने नहीं की बल्कि समाजवादी पार्टी ने की है। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार ने नोटबंदी के दौरान भी लोगों को बैंकों की लाइन में लगा कर परेशान किया। अब बुंदेलखंड की जनता लाइन में लगकर बीजेपी को भगाकर दम लेगी। मतदान के लिए लाइन में लगने वाली जनता भाजपा को यहां से भागने पर विवश कर देगी और उसे शून्य पर पहुंचा देगी। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले।

अखिलेश यादव ने किसानों के साथ भाजपा पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों से भी अधिक खराब व्यवहार किया है। भाजपा ने किसानों को जीप से कुचल दिया और अब भाजपा सरकार किसानों को जीप से कुचलने वालों को बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को मार भगाया था। बुंदेलखंड की जनता ने जिस प्रकार अंग्रेजों को खदेड़ा था वैसे ही भाजपा को खदेड़ देगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में भाजपा की ओर से सम्मेलन आयोजित कर लोगों को उद्योगों के सपने दिखाए गए लेकिन भाजपा बताए तो सही वो कहां लगे। अब जब चुनाव सर पर हैं तो मुख्यमंत्री झांसी की जनता को मिसाइल के सपने दिखा रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव के दौरान युवाओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और फ्री डाटा देने का वादा किया था लेकिन किसी को मिला क्या ? अब जब चुनाव आने वाले हैं तो मुख्यमंत्री युवाओं को स्मार्टफोन और टेबलेट देने बात कर रहे हैं। अगर योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने वादे पूरे किए होते तो लॉकडाउन के दौरान जनता को इतनी परेशानियां नहीं उठानी पड़ती।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और राम मनोहर लोहिया के विचारों पर आगे बढ़ रही है। जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बीजेपी का सफाया किया है उसी तरह यूपी की जनता बीजेपी का सफाया करेगी।

popular post

क़ालिबाफ़ की अमेरिका को कड़ी चेतावनी: “हमला करोगे तो कड़ा जवाब भी मिलेगा

क़ालिबाफ़ की अमेरिका को कड़ी चेतावनी: “हमला करोगे तो कड़ा जवाब भी मिलेगा ईरान की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *