भारतीय जनता पार्टी उन्हीं पार्टियों से वोट मांग रही है, ‘‘जिन्हें उसने तोड़ा था: संजय राउत

भारतीय जनता पार्टी उन्हीं पार्टियों से वोट मांग रही है, ‘‘जिन्हें उसने तोड़ा था: संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि बीजेपी उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों से संपर्क कर रही है, क्योंकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एनडीए के सांसदों में ‘बेचैनी’ है, जिससे बीजेपी को ‘क्रॉस-वोटिंग’ का डर है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हफ़्ते की शुरुआत में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से बात की थी तथा नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन मांगा था। इस पर टिप्पणी करते हुए, राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हीं पार्टियों से वोट मांग रही है, ‘‘जिन्हें उसने तोड़ा था’’।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे और पवार से बात करना ऐसे चुनावों में राजनीतिक शिष्टाचार का हिस्सा है, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी उम्मीदवार को वोट देगी। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ने का दृढ़ रुख अपनाया है। राउत ने कहा, ‘‘एनडीए के लोग दावा करते हैं कि आपके पास बहुमत है… तो आप वोट क्यों मांग रहे हैं और आपको ऐसा करने का क्या अधिकार है।’’

उन्होंने संकेत दिया कि जिस तरह 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की तत्कालीन सहयोगी शिवसेना ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था, क्योंकि वह महाराष्ट्र से थीं, उसी तरह एनडीए को भी डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सांसद विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का समर्थन कर सकते हैं।

संजय राउत ने कहा, ‘‘क्या आप (एनडीए के लोग) इस बात से डरे हुए हैं कि क्रॉस-वोटिंग होगी?….नकली शिवसेना (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का हवाला) द्वारा क्रॉस-वोटिंग होगी….कागजों पर एनडीए के पास बहुमत है, लेकिन विपक्ष का उम्मीदवार आंध्र प्रदेश से है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एनडीए सांसदों के बीच बेचैनी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी द्वारा बिहार और देश में कई अन्य जगहों पर बनाए गए माहौल के कारण क्रॉस-वोटिंग की संभावना है।’’

एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश से हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *