यूपी में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच ‘एआई’ की जंग
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किए गए वीडियो के जरिए जंग छिड़ गई है। बीजेपी ने इसकी शुरुआत की, लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी उसी अंदाज में जवाब देकर इस मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कभी सोशल मीडिया पर अपने दबदबे के लिए जानी जाने वाली बीजेपी के दांत समाजवादी पार्टी ने अपने जवाबी एआई वीडियो से खट्टे कर दिए हैं।
‘टीपू’ के जवाब में समाजवादी पार्टी का ‘बाबा’ वीडियो
इस मामले में विवाद भी खड़ा हो गया है। बीजेपी से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स की ओर से एक वीडियो और गाना साझा किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘टीपू’ कहकर निशाना बनाया गया था।
इसके जवाब में अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित एआई से तैयार किया गया एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ को ‘चिलम’ पीते हुए दिखाया गया था। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनके और उनकी पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ एआई से तैयार किए गए वीडियो और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है।
चंदा चोरी का वीडियो
अखिलेश यादव द्वारा दिखाए गए वीडियो में अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी से जुड़े आरोपों की ओर भी इशारा किया गया है। हालांकि, अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस वीडियो को लेकर विवाद पैदा हुआ, वह समाजवादी पार्टी द्वारा तैयार किया गया वीडियो नहीं था, बल्कि किसी व्यक्ति ने उन्हें उपलब्ध कराया था। हालांकि, उन्होंने बीजेपी के कथित एआई हमलों का जवाब देने की बात जरूर कही।
साधु-संतों की कथित बेइज़्ज़ती के आरोप का सहारा
बीजेपी ने इस वीडियो को आधार बनाकर विरोध शुरू कर दिया है और अखिलेश यादव पर साधु-संतों, सनातन परंपरा और हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया है।बीजेपी के महासचिव सुब्रत पाठक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि एक संत भी हैं और इस वीडियो के जरिए समाजवादी पार्टी की सोच सामने आ गई है।
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी बीजेपी को चेतावनी दी है कि एआई के जरिए ‘बच्चों वाला झूठा खेल’ बंद किया जाए। पार्टी का कहना है कि समाजवादी कार्यकर्ताओं के पास बीजेपी के पिछले 10 वर्षों के काम का पूरा हिसाब मौजूद है और वे हर हमले का जवाब देने की क्षमता रखते हैं। पार्टी के पास जवाब देने के लिए पर्याप्त सामग्री भी मौजूद है।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी बीजेपी की छवि खराब करने के लिए रोज नया नैरेटिव और झूठ तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘झूठ के पांव नहीं होते’ और ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
राजनीतिक नैतिकता खत्म हो रही है: चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एआई से तैयार किए गए वीडियो के मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक नैतिकता का जनाजा निकल चुका है।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फर्जी वीडियो और भ्रामक सामग्री तैयार करके राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के सच नहीं मानना चाहिए, बल्कि उसकी वास्तविकता की जांच करनी चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने जोर देकर कहा कि राजनीति को जाति, धर्म और भावनात्मक मुद्दों के बजाय जनता के बुनियादी अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए।


popular post
ईरान के चीफ़ जस्टिस एज़ेई, ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत रवाना
ईरान के चीफ़ जस्टिस एज़ेई, ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत रवाना ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा