श्रीनगर के भगत बरजुल्ला में पुलिस पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है. ये कश्मीर घाटी में पिछले 16 घंटों के भीतर तीसरी आतंकी वारदात है। बाराजुल्ला इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. शहीद दोनों जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैं.

बता दें हमले को अंजाम देने वाले आतंकी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वह दुकान के बाहर खड़े एक पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसा वापस भागते हुआ नजर आ रहा है। और उसके हाथ में एके-47 दिखाई दे रही है. आतंकी की पहचान की जा रही है. साथ ही आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

https://twitter.com/ANI/status/1362679112058294273?s=20

सीसीटीवी में एक आतंकी दिख रहा है, उसने फिरन पहन रखा है और उसी के भीतर उसने एके-47 छिपा रखी थी। बहुत आसानी से आतंकी मुख्य बाजार तक पहुंचता है और वहां एक दुकान के बाहर खड़े पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाकर वापस भाग जाता है। गोलीबारी की इस घटना के बाहर बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के आला अफसर और जवान पहुंच गए हैं.

बता दें कि आतंकी के फरार होने के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद सोहेल अहमद ने एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ा जबकि दूसरे पुलिसकर्मी मोहम्मद युसूफ ने पुलिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *