राजस्थान के भीलवाड़ा में हत्या के बाद तनाव का माहोल, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

राजस्थान के भीलवाड़ा में हत्या के बाद तनाव का माहोल, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

कोतवाली थाना क्षेत्र में निजी विवाद को लेकर22  वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से यहां तनाव का माहौल बना हुआ है।

राजस्थान के भीलवाड़ा में निजी विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या करने के बाद  इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं युवक की हत्या के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र में निजी विवाद को लेकर 22 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं एहतियात के तौर पर शहर में गुरुवार सुबह तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

22 वर्षीय हिंदू लड़के को कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों ने चाकू मार दिया था जब वे अपने छोटे भाई से जुड़े विवाद को सुलझाने गया था। इस घटना के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी पुलिस तैनाती की गई और अतिरिक्त आरएसी बल को भी बुलाया गया। भीलवाड़ा में युवक की हत्या को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान भी किया है।

जिलाधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी बीती रात से ही शहर के चक्कर लगा रहे हैं। तनाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत भी की है। ताकि ये घटना सांप्रदायिक रंग नहीं ले। राजस्थान के करौली, अलवर और जोधपुर से हाल ही में सांप्रदायिक घटनाएं सामने आई थी। वहीं अब भीलवाड़ा में तनाव का माहौल बना हुआ है। राजस्थान पुलिस इन सांप्रदायिक हिंसाओं के बाद से अलर्ट पर है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *