गुजरात, गणेश प्रतिमा जुलूस में तनाव, 13 लोग गिरफ्तार

गुजरात, गणेश प्रतिमा जुलूस में तनाव, 13 लोग गिरफ्तार

वडोदरा में गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच उपजे तनाव के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाज़ी हुई. पुलिस ने इस घटना के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

वडोदरा में गणेश की प्रतिमा लेकर एक संवेदनशील इलाके से गुज़र रहे एक जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. दोनों समुदाय के दौरान हुई इस झड़प में दोनों ओर से पथराव किया गया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

पुलिस ने इस घटना के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि यह पूरा विवाद सोमवार देर रात सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानीगेट दरवाजा क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किसी बात को लेकर बहस से हुई और फिर पथराव शुरू हो गया.

दोनों पक्षों के सदस्यों के खिलाफ वडोदरा के सिटी पुलिस थाने में दंगा करने और गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *