महेश्वर सिंह के RJD में शामिल होने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा नीतीश की सरकार गिरना तय

महेश्वर सिंह के RJD में शामिल होने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा नीतीश की सरकार गिरना तय

बिहार में सत्ताधारी JDU के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने आज शनिवार को अपने समर्थकों सहित लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD का दामन थाम लिया, महेश्वर सिंह को RJD की सदस्यता दिलाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार की गिरी हुई सरकार का गिरना तय है, तेजस्वी ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का RJD में स्वागत करते हुए उन्हें अनुभवी नेता बताया साथ ही कहा कि उनके आने से RJD को मज़बूती मिलेगी।

RJD नेता तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है, उन्होंने कहा कि बिहार में इस समय बिना रिश्वत कोई काम नहीं हो रहा, अफसरशाही का यह हाल है कि मंत्री को भी उसके विरुद्ध आवाज़ उठानी पड़ रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे चल रही है, भ्रष्ट अधिकारी, मंत्री और विधायक पर हावी हैं, समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने जो कुछ भी कहा है, वह बिलकुल सही है, मंत्री ने जो आरोप लगाए उसके छींटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी पड़ी हैं।

तेजस्वी ने बिहार में ट्रांसफ़र के नाम पर कमाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से यह धंधा चल रहा है, उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कई विधायक भी सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं, उन्होंने एक बार फिर नीतीश सरकार को चोर दरवाज़े से बनी सरकार बताते हुए कहा कि यह गिरी हुई सरकार है, जिसका गिरना तय है।

इससे पहले JDU के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह राजद नेता तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए, तेजस्वी ने कहा कि महेश्वर सिंह काफ़ी अनुभवी नेता हैं, यह दो बार विधायक रह चुके हैं, इनके आने से राजद और मज़बूत होगा, महेश्वर सिंह ने RJD की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा कि इनका विज़न साफ़ है और हम उसी के साथ चलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles