राहुल की “भारत जोड़ो न्याय” शामिल हुए तेजस्वी यादव

राहुल की “भारत जोड़ो न्याय” शामिल हुए तेजस्वी यादव

कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” रोहतास (सासाराम) पहुंच चुकी है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंची। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस-आरजेडी नेताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है। आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह, संगीता कुमारी और कांग्रेस विधायक भरत बिंद अपने समर्थकों के साथ इस यात्रा को लेकर काफी दिनों से तैयारी में जुटे थे। आरजेडी-कांग्रेस नेताओं की ओर से रैली को लेकर सफल बनाने के लिए भी कई दिनों से तैयारी की जा रही थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी। यूपी में यात्रा का स्वागत खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। यूपी में भाई राहुल गांधी के साथ वो यात्रा का हिस्सा रहेंगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होंगे।

वहीं न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है। राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय है, इसकी जांच होनी चाहिए। राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि वे कानून के प्रति जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles