तामिलनाडु में टाटा का 9,000 करोड़ रुपये का कार निर्माण प्लांट

तामिलनाडु में टाटा का 9,000 करोड़ रुपये का कार निर्माण प्लांट

भारत के लिए नए मील के पत्थर को पार करते हुए, टाटा संस ने सोमवार को तामिलनाडु के रानीपेट में 9,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए कार निर्माण यूनिट का उद्घाटन किया। पहली बार प्रीमियम ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत में जॉगुआर लैंड रोवर (JLR) कारों का पूरा निर्माण भारत में ही किया जाएगा। रानीपेट जिले में आधुनिकतम ग्रीनफील्ड निर्माण फैक्ट्री का उद्घाटन मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के हाथों हुआ। यह देश में लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUV का पूर्ण निर्माण करने वाला पहला केंद्र है।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चेन्नई से 90 किलोमीटर दूर स्थित 470 एकड़ में फैले इस यूनिट का उद्घाटन करने के बाद फैक्ट्री से पहली कार खुद ड्राइव करके निकाली, जिसमें फ्रंट सीट पर उनके साथ टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी बैठे थे। तामिलनाडु में इस यूनिट की स्थापना के लिए राज्य सरकार और टाटा संस के बीच मार्च 2024 में समझौता हुआ था, जबकि फैक्ट्री का शिलान्यास उसी साल सितंबर में किया गया था। मात्र 18 महीनों में फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई और 9 फरवरी को फैक्ट्री से पहली कार बाहर निकली।

इस फैक्ट्री को वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माण क्षेत्र में तामिलनाडु के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरने का प्रतीक भी माना जा रहा है। 9,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फैक्ट्री में सालाना 2.5 लाख वाहन बनाए जा सकते हैं और इससे लगभग 5,000 लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

यह प्लांट पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी से संचालित होगा और इसमें पारंपरिक इंजन वाली और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की गाड़ियां बनाई जाएंगी, जिनमें प्रीमियम जॉगुआर लैंड रोवर मॉडल भी शामिल होंगे। इसके अलावा टाटा मोटर्स की चुनिंदा पैसेंजर कारें भी भारतीय और वैश्विक बाजार के लिए तैयार की जाएंगी।

जॉगुआर लैंड रोवर (JLR) की पुणे फैक्ट्री के विपरीत, जहां कारों का पूरा निर्माण नहीं होता बल्कि केवल असेंबलिंग होती है, रानीपेट का प्लांट पूर्ण निर्माण यूनिट है, जिसकी वजह से पहली बार एक प्रीमियम कार किसी भारतीय फैक्ट्री से पूरी तरह तैयार होकर बाहर निकलेगी। टाटा मोटर्स जॉगुआर लैंड रोवर (JLR) पैसेंजर व्हीकल्स निर्माण प्लांट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि टाटा ग्रुप ने देश की निर्माण और विकास में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और तामिलनाडु के साथ इसका ऐतिहासिक और मजबूत संबंध है।

उन्होंने कहा कि नई कार निर्माण फैक्ट्री का उद्घाटन वैश्विक स्तर की ऑटोमोटिव निर्माण क्षमता में तामिलनाडु की भागीदारी का भी संकेत है।

इस मौके पर टाटा संस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि नई फैक्ट्री का उद्घाटन कंपनी के सफर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “हम तामिलनाडु के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। यह एक ऐसी राज्य है जो औद्योगिक श्रेष्ठता, नवाचार और समावेशी विकास को बढ़ावा देती है।”

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *