शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित पवार समर्थक विधायक
मुंबई: एनसीपी में बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी है. इस बीच, एनसीपी छोड़कर महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में शामिल हुए अजित पवार के विधायक शरद पवार से मिलने पहुंचे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे विधायकों में प्रफुल्ल पटेल, हसन मुशर्रफ और दिलीप विल्से पाटिल शामिल हैं और यह मुलाकात मुंबई के वाईबी चौहान सेंटर में हुई।
इससे पहले अजित पवार मुंबई में अपने चाचा और एनएसपी अध्यक्ष शरद पवार के घर पहुंचे थे। घर से निकलने के बाद उन्होंने कहा था कि वह चाची प्रतिभा पवार के स्वास्थ्य के बारे में पता करने गए थे। प्रतिभा पवार की हाल ही में एक निजी अस्पताल में हाथ की सर्जरी हुई।
अजित पवार ने कहा कि राजनीति अलग है, परिवार हमेशा पहले आता है। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और चाची का हालचाल पूछने चला गया। राकांपा छोड़ने और दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल होने के 15 दिन बाद, शरद पवार के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी, जिससे राजनीतिक हलकों में काफी दिलचस्पी पैदा हुई।
उन्होंने कहा कि वह अपने चाचा और चचेरी बहन, बारामती सांसद सुप्रिया सुले से बहुत अच्छे माहौल में मिले। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी राजनीतिक अफवाहों को खारिज करते हुए शुक्रवार देर रात कहा कि अजित पवार अपने परिवार से मिलने गए थे।
अजित पवार और उनके गुट के नेताओं की शरद पवार से मुलाकात से कोई खास बात निकलकर सामने नहीं आई है। प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि हमने शरद पवार से एनसीपी को एकजुट रखने का अनुरोध किया है और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि शरद पवार क्या भूमिका निभाएंगे।


popular post
पिछले 24 घंटों में 4 विशाल जहाज़ और तेल टैंकरों ने तोड़ी अमेरिकी नाकेबंदी
पिछले 24 घंटों में 4 विशाल जहाज़ और तेल टैंकरों ने तोड़ी अमेरिकी नाकेबंदी उपग्रह
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा