ओवैसी पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, बताया पक्का देशभक्त
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा बयान देते हुए उन्हें पक्का देशभक्त बताया है।
ओवैसी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी भले ही राष्ट्रवादी नहीं हैं, वह भले ही राष्ट्रभक्त ना हो लेकिन पक्के देशभक्त हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के बाद दिल्ली पलट रहे एआईएमआईएम के प्रमुख पर हमला किया गया था।
असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर संसद में सरकार को घेरते हुए कहा था कि इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के 2 दिन बाद भाजपा के वरिष्ठ सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान भी सामने आया है।
स्वामी ने ओवैसी भले ही राष्ट्रवादी ना हो लेकिन वह देशभक्त हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने कई बार मोदी सरकार को ही घेरा है। असदुद्दीन ओवैसी पर किए गए हमले के संबंध में सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि केवल तर्कहीन कट्टरपंथी ही सांसद ओवैसी की हत्या करना चाहेंगे। ओवैसी राष्ट्रवादी ना होते हुए भी देशभक्त हैं। अंतर यही है कि ओवैसी देश की रक्षा करेंगे लेकिन वह हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक नहीं मानते। हमें उनके मुखर तर्कों की तर्कों काट करनी चाहिए बर्बरता से नहीं।
बता दें कि हापुड़ के चाजरासी टोल पर असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोलियां चलाई गई थी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस गोलीकांड के बाद देश की सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में ही जेड सुरक्षा लेने से इनकार करते हुए कहा था कि हमलावरों के खिलाफ आतंक रोधी कानून के तहत कार्यवाही होनी चाहिए।
हमलावरों ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि वह ओवैसी के बयान से नाराज थे। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावर ओवैसी पर इस घटना से पहले भी हमला करने की फिराक में थे। हमलावर उन्हें संभल यात्रा के दौरान निशाना बनाना चाहते थे।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा