हाथरस कांड के ‘जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी: ब्रजेश पाठक

हाथरस कांड के ‘जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी: ब्रजेश पाठक

हाथरस भगदड़ कांड को तीन दिन बीत चुके हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को हाथरस के अस्‍पताल में भर्ती घायलों से मिलने आए। उन्‍होंने इस घटना की न्‍यायिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। इस हादसे में अब तक 121 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। गत सोमवार को फुलराई गांव में भोलेबाबा का प्रवचन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान समापन के बाद अचानक भगदड़ मच गई।

हाथरस भगदड़ कांड में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। नारायण साकार हरि (भोले बाबा) किसी भी वक्त लिए जा सकते हैं हिरासत में। भोले बाबा ने चर्चित वकील एपी सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया। हाथरस में सत्संग के बाहर मची भगदड़ को नारायण सरकार हरि ने साजिश बताया है। बाबा की तरफ से इस केस को सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह देखेंगे। वकील एपी सिंह ने कहा कि इस मामले की पूर्ण तरीके से जांच होनी चाहिए। ये वही एपी सिंह हैं, जो सीमा हैदर की तरफ से भी केस लड़ रहे हैं। ये वही एपी सिंह हैं, जो निर्भया केस में आरोपियों के वकील रहे थे।

हाथरस कांड पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्‍पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और कठोर कार्रवाई का वादा किया।

योगी सरकार ने हाथरस कांड की जांच के लिए न्‍यायिक आयोग का गठन किया है। आयोग इस नोटिफिकेशन जारी होने के दो महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंप देगा। भगदड़ की घटना कोई दुर्घटना है या कोई साजिश, आयोग के सदस्‍य इस एंगल से भी पड़ताल करेंगे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *