ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट

ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले। सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 487 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,994 पर और निफ्टी 140 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717 पर था।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 457 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,484 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 100 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,037 पर था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, “निवेशकों के नजरिए से यह समझना जरूरी है कि अगस्त के मध्य में शुरू होने वाली बातचीत के बाद 25 प्रतिशत टैरिफ कम हो जाएगा। भारत पर लगाया गया टैरिफ अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों में तय दरों से कहीं ज्यादा है।” यह ट्रंप की रणनीति का हिस्सा है, जिससे भारत से अन्य क्षेत्रों में बेहतर सौदे हासिल किए जाएं और अंततः टैरिफ दर लगभग 20 प्रतिशत या उससे कम हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा, “निफ्टी के 24,500 के सपोर्ट स्तर से नीचे जाने की संभावना नहीं है। निवेशक घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित सेक्टर्स जैसे प्राइवेट बैंक, दूरसंचार, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, होटल और चुनिंदा ऑटो शेयरों (जिन्होंने पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है) पर ध्यान केंद्रित करते हुए गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं।

सुबह लगभग सभी मुख्य सूचकांक लाल निशान में थे। ऑटो, एनर्जी, फार्मा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी और पीएसई में सबसे अधिक गिरावट थी। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, भारती एयरटेल, रिलायंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, एसबीआई, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे। इटरनल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईटीसी और एचयूएल टॉप गेनर्स थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 30 जुलाई को लगातार आठवें सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 850 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार 18वें सत्र में अपनी खरीदारी की गति बनाए रखी और उसी दिन 1,829 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *