दिल्ली के कालकाजी मंदिर में स्टेज गिरने से भगदड़, 1 की मौत 17 घायल

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में स्टेज गिरने से भगदड़, 1 की मौत 17 घायल

राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर में जागरण के दौरान देर रात कीर्तन वाली स्टेज गिर गया। इस हादस में एक महिला की मौत की खबर है, वहीं 17 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच गईं।

हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। घायलों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब मंदिर परिसर में जागरण और कीर्तन चल रहा था। मंदिर में काफी श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक कीर्तन वाला स्टेज गिर गया और मंदिर में भगदड़ मच गई।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस जागरण के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वहां करीब 1500-1600 लोगों की भीड़ जमा थी। आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए मुख्य मंच के पास एक ऊंचा मंच बनाया गया था।

यह मंच लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनाया गया था। लगभग 12.30 बजे ऊंचा मंच नीचे की ओर झुक गया। क्योंकि इस मंच पर बैठे और खड़े लोगों का वजन सहन नहीं कर सका। मंच भरभराकर गिर पड़ा। मंच के नीचे बैठे कुछ लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles