पुलवामा में आतंकवादी हमले में घायल स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत

पुलवामा में आतंकवादी हमले में घायल स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह गुडूरा में एसपीओ रेयाज अहमद ठाकोर के घर पर उन्हें गोली मार दी थी। ठाकोर वहां के स्थानीय निवासी थे।

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में घायल स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को शुक्रवार की सुबह गोली मारकर घायल कर दिया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह गुडूरा में एसपीओ रेयाज अहमद ठाकोर के घर पर उन्हें गोली मार दी थी। ठाकोर वहां के स्थानीय निवासी थे।

कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर बताया गया कि घायल पुलिस कॉन्स्टेबल रेयाज़ अहमद ठाकोर की अस्पताल में मौत हो गई और उन्होंने वीरगति प्राप्त की। हम शहीद को श्रद्धांजलि देते हैं और इस संकट के समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के जूनीमार इलाके में जन रोड पर आतंकवादियों ने सुबह 8 बजकर करीब 40 मिनट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई। हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि कश्मीर में एक हफ्ते के भीतर आतंकवादी हमले में ये दूसरे पुलिसकर्मी की मौत हुई है। इसके पहले शनिवार को भी आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

popular post

चीन में ईरानी राजदूत का बयान,अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी विफल होगी

चीन में ईरानी राजदूत का बयान,अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी विफल होगी चीन की राजधानी बीजिंग

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *