मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा ने रुचि वीरा को नामांकन से रोका

मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा ने रुचि वीरा को नामांकन से रोका

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। नामांकन के अंतिम दिन यहां से सपा उम्‍मीदवार कौन होगा, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। पहले खबर आई कि सपा ने मौजूदा सांसद डॉ एसटी हसन का टिकट काटकर पूर्व विधायक रुचि वीरा को टिकट दे दिया है। रुचि वीरा ने पार्टी से आज नामांकन करने के लिए भी कह दिया था। अब सूत्रों का कहना है कि सपा सपा ने रुचि वीरा को नामांकन करने से रोक दिया है।

सूत्रों का दावा है कि मुरादाबाद सीट अब एसटी हसन वहां चुनाव लड़ेंगे। बुधवार रात एसटी हसन का टिकट कटने की सूचना के बाद से पार्टी समर्थकों में नाराजगी थी। सूत्रों का दावा है कि आजम खान किसी भी कीमत पर रुचि वीरा को मुरादाबाद से चुनाव लड़ाना चाहते थे। रुचि बिजनौर की रहने वाली हैं। उनका मुरादाबाद से कोई वास्ता भी नहीं था। लेकिन आजम खां सीतापुर जेल में बंद है और उनकी करीबी को समाजवादी पार्टी ने टिकट देने से इंकार कर दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सपा नेतृत्‍व ने डॉ एसटी हसन को मुरादाबाद की जगह रामपुर से चुनाव लड़ने को कहा पर उन्‍होंने इससे इन्‍कार कर दिया। इसलिए वह मुरादाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। इसलिए रुचि वीरा को नामांकन भरने से रोक दिया गया है। रामपुर में चल रही खींचतान से सपा आलाकमान नाराज बताए जा रहे हैं। उन्‍होंने इसके लिए रामपुर जिला यूनिट के पदाधिकारियों को लताड़ भी लगाई।

सपा सांसद और प्रत्याशी डॉ एस टी हसन के भाई मंज़ूर उल हसन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रुचि वीरा का टिकिट कैंसिल होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. एस टी हसन के लिए संशोधित लेटर सपा की यूपी इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल लेकर मुरादाबाद आ रहे हैं। एसटी हसन को सपा ने 24 मार्च को ही प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया था। ऐसा नहीं है कि मुरादाबाद सीट पर टिकट में बदलाव की चर्चा अभी से हो। बीते कई महीनों से इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *