यूपी में सपा- कांग्रेस में सीट- शेयरिंग पर बनी सहमति, 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

यूपी में सपा- कांग्रेस में सीट- शेयरिंग पर बनी सहमति, 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) के लिए यूपी से अच्छी खबर आई है। दरअसल, यूपी में कांग्रेस और सपा के साथ में मिलकर लड़ने की बात पक्की हो गई है। कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही काफी समय से तकरार खत्म होती हो गई है। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है— कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। बता दें कि आरएलडी को सपा ने फिलहाल सात सीटें दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो चुका है। कांग्रेस और सपा के बीच 3 दौर की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस 20 सीटों पर डिमांड कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। मौजूजा स्थिति में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।

हालांकि एक सप्ताह पहले ही जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल के साथ सपा की डील फाइनल हुई है। पश्चिमी यूपी की 7 सीटें रालोद के खाते में गई है। सूत्रों के अनुसार मेरठ, मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कैराना की सीटें शामिल हैं। इनमें रालोद को सीटें तो 7 दी गई हैं लेकिन, इनमें से 3 सीटों पर अखिलेश का कैंडिडेट रहेगा, जो कि रालोद के सिंबल पर चुनाव में उतरेगा।

पिछली बैठक में कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, आराधना मिश्रा मौजूद रहे। वहीं सपा की तरफ से रामगोपाल यादव, जावेद अली खान और उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार यूपी की हर एक सीट को लेकर चर्चा हुई। दोनों दलों ने आंकड़ों के आधार पर हर सीट पर अपनी बात रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles