टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को76 रन से शिकस्त दी।लीग स्टेज में अजेय रहने वाली टीम इंडिया सुपर-8 के पहले मैच में 76 रनों से हार गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे।

जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई। टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। दक्षिण अफ्रीका के लिए बैटिंग में डेविड मिलर (63 रन), डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) और ट्रस्टन स्टब्स (नाबाद 44 रन) ने कमाल किया। फिर गेंदबाजी में मार्को यानसेन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) ने कहर बरपाया।

बुरी तरह हारी टीम इंडिया

188 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया पावरप्ले के भीतर 31 रन बना पाई और 3 विकेट खो चुकी थी। अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार ‘0’ पर आउट होने के दबाव में थे। इस बार उन्होंने खाता तो खोला, लेकिन पूरी तरह आउट ऑफ टच दिखे। अभिषेक 12 गेंद में 15 रन बना सके। तिलक वर्मा और ईशान किशन भी फ्लॉप रहे।

सूर्यकुमार यादव कुछ देर क्रीज पर टिके रहे, वहीं हार्दिक पांड्या भी 18 रन बनाकर चलते बने। देखते ही देखते 88 के स्कोर तक आते-आते 8 विकेट गंवा चुका था। वाशिंगटन सुंदर को भी शुरुआत मिली, लेकिन केवल 11 रन बना सके।

टीम इंडिया के लिए केवल शिवम दुबे ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। उन्होंने 37 गेंद में 42 रनों की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करने आई दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 रन तक आते-आते पहले 3 विकेट खो दिए थे। मगर डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स, इन तीनों ने मिलकर 152 रन जोड़ डाले। मिलर ने 35 गेंद में 63 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं ब्रेविस ने 29 गेंद में 45 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 44 रनों की तूफानी पारी खेल नाबाद लौटे।

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *