सोनिया गांधी की आत्मकथा 24 घंटे के भीतर ही अमेज़न की बेस्टसेलर किताब बनी

सोनिया गांधी की आत्मकथा 24 घंटे के भीतर ही अमेज़न की बेस्टसेलर किताब बनी

हार्पर कॉलिन्स इंडिया के तहत प्रकाशित कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा, जो 544 पन्नों की है, रिलीज होते ही महज 24 घंटे के भीतर अमेज़न पर बेस्टसेलर किताब बन गई है। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी.वी. ने इस संबंध में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सच्चाई की ताक़त कितनी होती है, इसका अंदाज़ा लगाना हो तो सोनिया गांधी की यह किताब ज़रूर पढ़नी चाहिए, जो महज़ 24 घंटे के भीतर ही अमेज़न पर बेस्टसेलर बन गई है।”

गौरतलब है कि यह किताब प्रकाशित होने से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी थी। इसकी कीमत 1,299 रुपये तय की गई है। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी के कुछ प्लेटफॉर्म पर रियायती कीमत पर उपलब्ध होने के कारण भी इसकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। खास तौर पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के जरिए इस किताब की उपलब्धता ने एक नई स्थिति पैदा कर दी है।

जहां पहले पाठकों को कोई नई किताब खरीदने के लिए बुक स्टोर जाना पड़ता था या ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद एक-दो दिन तक इंतजार करना होता था, वहीं अब कुछ ही मिनटों में किताब घर पहुंच रही है। ब्लिंकिट के साथ-साथ अमेज़न पर भी इसके ऑर्डर बढ़ रहे हैं।

क्विक कॉमर्स ने इस प्रक्रिया को और तेज कर दिया है। सोनिया गांधी की आत्मकथा इस बदलाव का एक प्रमुख उदाहरण बनकर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ब्लिंकिट पर 1,299 रुपये कीमत वाली यह किताब छूट के बाद लगभग 850 रुपये में उपलब्ध हो रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में ऑर्डर करने के बाद महज 8 से 20 मिनट के भीतर किताब की डिलीवरी होने के कारण भी पाठक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। मुंबई और बेंगलुरु में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है।

गौरतलब है कि देश में राजनीतिक हस्तियों की आत्मकथाओं, संस्मरणों और राजनीतिक इतिहास पर आधारित किताबों में पाठकों की रुचि का एक लंबा इतिहास रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक ‘एन ऑटोबायोग्राफी’ से लेकर हाल के वर्षों में प्रकाशित राजनीतिक पुस्तकों तक, पाठक हमेशा यह जानने के इच्छुक रहे हैं कि देश की राजनीति में लिए गए अहम फैसलों के पीछे कौन-सी परिस्थितियां और विचार काम कर रहे थे।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भी पाठकों में इसी तरह की उत्सुकता है। यही वजह है कि यह किताब इतनी तेजी से बिक रही है।

popular post

ट्रंप से मुलाक़ात के बाद क़तर ने फिर दिया ईरान के साथ समझौते पर ज़ोर

ट्रंप से मुलाक़ात के बाद क़तर ने फिर दिया ईरान के साथ समझौते पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *