सोनिया गाँधी और पंजाब के कप्तान अमरिंदर सिंह की बैठक शुरू

सोनिया गाँधी और पंजाब के कप्तान अमरिंदर सिंह की बैठक शुरू  कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है राजिस्थान और पंजाब के साथ साथ अब हरियाणा मे भी पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है।

सोनिया गाँधी के साथ पंजाब कांग्रेस के मुद्दों को सुलझाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ बैठक कर रही हैं। सीएम अमरिंदर सिंह और सोनिया गांधी की मीटिंग इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी आलाकमान पंजाब कांग्रेस की अंदुरूनी कलह दूर करने की कोशिश कर रहा है।

पार्टी आलाकमान की पंजाब कांग्रेस में ‘कलह’ पर सबसे बड़ी बैठक शुरू हो गई है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस में जारी कलह खत्म हो जाएगी। बता दें कि अमरिंदर सिंह से मुलाक़ात से पहले सोनिया गाँधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी।

अटकलें तो यह भी लगाई जा रही हैं कि पंजाब कांग्रेस से अंदुरूनी कलह दूर करने की कोशिश में लगा पार्टी आलाकमान विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले पार्टी में फेरबदल कर सकता है।

भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आने वाले पंजाब के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री के साथ विवाद चल रहा है। वह मुख्यमंत्री पर 2015 में सिख ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच पूरी होने में कथित देरी जैसे मुद्दों के लेकर हमले कर रहे हैं। इस तरह की अटकलें हैं कि प्रस्तावित फेरबदल में सिद्धू को अहम भूमिका मिल सकती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से हाल में मुलाकात करने वाले सिद्धू 22 जून को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। इस समिति का गठन पंजाब कांग्रेस में अंदुरुनी कलह को खत्म करने के लिए किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles