सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रचाई शादी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रचाई शादी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने 23 जून को सिंपल अंदाज में शादी रचाई। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। कपल ने शादी के बाद एक ग्रैंड रिस्पेशन भी दिया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। सोनाक्षी और जहीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

रजिस्टर मैरिज में सोनाक्षी ने अपनी मां की आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मां की ज्वैलरी भी पहनी थी,जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोनाक्षी जब लीगल मैरिज के लिए एंट्री कर रही थीं तो उन्होंने फूलों की चादर के साथ आईं थीं। पहले कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर वेडिंग रिसेप्शन में पूरे बॉलीवुड का बुलाया। यह शादी सोनाक्षी के घर बांद्रा में हुई। रजिस्टर्ड मैरिज में घरवालें और कुछ गिने-चुने खास मेहमान थे।

सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आईं थीं। इस शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं था। सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनसे नाराज थे। मगर शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था। सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश शादी में तो शामिल हुए थे मगर एक रस्म में वो दोनों ही नजर नहीं आए। जिसकी वजह से फैंस को लग रहा है कि दोनों भाई अभी भी उनसे नाराज हैं। सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनके प्री-वेडिंग फेस्टिव में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वो शादी में शामिल हुए थे। वेन्यू पर दोनों भाईयों के आते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का रिसेप्शन बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बेस्टियन में हुआ है। जहां, रातभर सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा, समेत कई बॉलीवु़ड स्टार्स का जमावड़ा लगा रहा।

popular post

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *