कुछ चैनल लगातार बंगाल को बदनाम करने के लिए उकसा रहे हैं: ममता बनर्जी

कुछ चैनल लगातार बंगाल को बदनाम करने के लिए उकसा रहे हैं: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को आज पूरा एक महीना बीत गया है। पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी के बाद से लगातार पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग उठ रही है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद मेरे पास इस्तीफा देने आए थे। लेकिन दुर्गा पूजा का समय पास में हैं। इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति की वजह से मैंने उन्हें रोक दिया।

सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का समय पास में हैं। इस वजह से हमें सतर्क रहने की जरूरत है। धर्म व्यक्तिगत है लेकिन त्योहार सभी का है। हमारे लिए दुर्गा पूजा सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में बंगाल को बदनाम करने की कोई साजिश नहीं होनी चाहिए। कुछ टीवी चैनल टीआरपी के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। कुछ लोग राज्य में आग लगाना चाहते हैं।

सीएम ने कहा कि कुछ चैनल लगातार बंगाल को बदनाम करने के लिए उकसा रहे हैं। वे बंगाल के लोगों का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। वे भूल गए हैं कि बंगाल के लोग साल भर इस सबसे बड़े त्योहार का इंतजार करते हैं। यह बड़े व्यवसाय का समय है। लेकिन कुछ लोग आर्थिक विनाश चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद मेरे पास आकर इस्तीफा देने की इच्छा जता रहे थे। लेकिन हमारे पास दुर्गा पूजा नजदीक है लेकिन किसी को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए हमने उन्हें रोक दिया।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कभी भी मृत डॉक्टर के परिवार को पैसे की पेशकश नहीं की। यह मेरी बदनामी के अलावा कुछ नहीं है।’ ममता बनर्जी ने यह भी कहा, ‘मैंने कभी भी मृत डॉक्टर के परिवार को पैसे की पेशकश नहीं की है, यह बदनामी के अलावा कुछ नहीं है। मैंने मृतिका के माता-पिता से कहा था कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं, तो हमारी सरकार उनके साथ है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles