अगर मुझे कुछ हुआ तो, पीएम मोदी, राजीव प्रताप रूडी और बिहार सरकार जिम्मेदार होगी: रोहिणी आचार्य

अगर मुझे कुछ हुआ तो, पीएम मोदी, राजीव प्रताप रूडी और बिहार सरकार जिम्मेदार होगी: रोहिणी आचार्य

पटना: छपरा में हुई राजनीतिक हिंसा में दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद आज मंगलवार को रोहिणी आचार्य तीसरे व्यक्ति से मिलने पीएमसीएच अस्पताल पहुंचीं। मगर इससे पहले रोहिणी आचार्य जब अपने घर से बाहर निकली तो उन्होंने छपरा में हुई हिंसा के लिए बीजेपी को दोषी करार दिया। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की घटना का आरोप लगाया। रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।

बिहार के सारण से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने बीजेपी, राजीव प्रताप रूडी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘मुझ पर डंडे चलाए गए, मुझे गालियां दी गईं। अगर मुझे एक खरोंच भी आई तो भाजपा के लोग जिम्मेदार होंगे।’ उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो पीएम मोदी, राजीव प्रताप रूडी और बिहार सरकार जिम्मेदार होगी।’

सारण लोकसभा सीट के लिए 5वें चरण की वोटिंग के दौरान झड़प और बवाल के बाद 21 मई की सुबह फिर आरजेडी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प ने हिंसक रूप ले लिया था और गोलीबारी की घटना घट गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसक झड़प के दौरान इस्तेमाल की गई बंदूक को पुलिस ने बरामद कर लिया था। वहीं, बीजेपी ने रोहिणी आचार्य पर अपने समर्थकों के संग बूथ लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

बीजेपी की तरफ से यह आरोप लगाया जा रहा है कि सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य अपने फेवर में वोट करवाने के लिए सुबह से हर बूथ का दौरा कर रही थीं। मतदान खत्म होने के अंतिम चरण के दौरान शाम 5:00 बजे के बाद जब वह भिखारी ठाकुर चौक के पास 318 नंबर बूथ पर पहुंची तो यहां भाजपा के कार्यकर्ता उग्र हो गए। लोगों ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ नारेबाजी की लिहाजा उन्हें वहां से भागना पड़ा।

बूथ पर जाना मेरा अधिकार है: रोहिणी आचार्य
इस घटना के बारे में रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बूथ पर जाना मेरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि ‘मैं वहां कोई बूथ लूटने नहीं गई थी।’ रोहिणी आचार्य ने कहा कि ‘मैं उस बूथ पर यह देखने गई थी कि वहां कितनी वोटिंग हुई। मगर वहां पहले से ही भाजपा के गुंडे मौजूद थे।’

सारण हिंसा मामले में SP पर भी गाज गिरी थी। हिंसा मामले में चुनाव आयोग के आदेश पर एसपी पर कार्रवाई की गई थी। चुनाव आयोग ने एसपी गौरव मंगला का तबादला कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई की थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *