कांग्रेस को झटका, राहुल के एक और क़रीबी का इस्तीफ़ा

कांग्रेस को झटका, राहुल के एक और क़रीबी का इस्तीफ़ा

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और ज़ोर का झटका लगा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा टीम राहुल के अहम चेहरा रहे आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कभी राहुल गांधी टीम का अहम चेहरा माने जाते थे। उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आरपीएन सिंह ने ट्वीट करते हुए खुद अपने इस्तीफे की खबर देते हुए कहा है कि आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं जय हिंद।

 

आरपीएन सिंह ने अपने इस्तीफे की कॉपी ट्विटर पर शेयर की है जो उन्होंने सोनिया गांधी को भेजा है। हाल ही में बीजेपी को झटका देकर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ भाजपा आरपीएन सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद एवं कई विधायकोंके जाने के बाद भाजपा के लिए हालात कठिन होते जा रहे थे लेकिन अब अगर आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो सत्ताधारी दल के लिए यह बहुत फायदे की बात होगी और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उसे एक मजबूत उम्मीदवार मिल जाएगा।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला उस स्थिति में लिया है जब कल ही कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी जिसमें आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल था। आरपीएन सिंह कांग्रेस के उन नेताओं में थे जिन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी बताया जाता था।

भाजपा आरपीएन सिंह से पहले ही राहुल गांधी की टीम के ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं जितिन प्रसाद को अपने पाले में शामिल कर चुकी है। अब आरपीएन सिंह का जाना भी कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। कहा जा रहा है कि आरपीएन सिंह के पाला बदलने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहम भूमिका निभाई है।

popular post

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छात्रों से एस्ट्रोनॉमी क्लबों से जुड़ने की अपील की

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छात्रों से एस्ट्रोनॉमी क्लबों से जुड़ने की अपील

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *