हिमाचल में कांग्रेस को झटका, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने आप का दामन थामा

हिमाचल में कांग्रेस को झटका, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने आप का दामन थामा

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धमाकेदार जीत के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी अपना दायरा तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है।
दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है। गोवा और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश के चुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नज़रें गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों पर हैं। इसी क्रम में आप के वरिष्ठ नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हिमाचल प्रदेश चुनाव के मद्देनजर कई दिग्गजों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

हिमाचल प्रदेश के युवा भारी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश में अपने प्रचार प्रसार के साथ ही कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। कांग्रेसयूथ के पूर्व प्रदेश अध्यख ने पार्टी से इस्तीफ़ा देते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में आम आदमी पार्टी की ओर से लिए गए फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने एक सप्ताह पहले ही निर्णय लिया था कि आम आदमी पार्टी हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसी को देखते हुए राज्य का युवा पार्टी में शामिल हो रहा है। कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री के साथ ही जोरदार झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट रहे मनीष ठाकुर ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख के साथ ही युवाओं ने बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में विस्तार की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आप के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर दिग्गजों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles