18 साल में शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की खुशियां छीन ली: खड़गे

18 साल में शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की खुशियां छीन ली: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल में शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की खुशियां छीन ली हैं। प्रदेश की जनता पर अन्याय और अत्याचार की सारी हदें पार कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता शिवराज के जंगलराज को सत्ता से उखाड़ बाहर फेंकने को तैयार है। 17 तारीख़ मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए निर्णायक है।

भाजपा के ये वो लोग हैं जिन्होंने 18 साल में कुछ नहीं किया। जिन्होंने 18 साल में कुछ नहीं किया, वो अब क्या ख़ाक करेंगे ? कांग्रेस पार्टी, मध्य प्रदेश को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा का चक्र देगी और लोगों की ज़िंदगी बदल देगी। ये हमारा वचन है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने खेती पर भी जीएसटी लगा दी है। मोदी जी कहते थे कि मैं सबके खाते में 15 लाख रुपए दूंगा, हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया? आजादी के बाद इस देश में एक सूई नहीं बनती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने रॉकेट तक तैयार कर भेज दिया। देश में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज या कारखाने नहीं थे, कांग्रेस ने सब कुछ बनाया।

उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सागर में किए गए संत रविदास महाराज के मंदिर लोकार्पण पर कहा कि भाजपा ने यह अजा वर्ग को लुभाने के मकसद से किया है।

यदि ऐसा नहीं होता तो केंद्र में 9 साल व प्रदेश में 18 साल की सरकार होने के बाद उन्हें संत रविदास की याद नहीं आती। खरगे ने ऐलान किया कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles