शिवसेना की योगी को चुनौती, सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

शिवसेना की योगी को चुनौती, सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें भारी संख्या में राजनीतिक दल अपनी क़िस्मत आज़माने का मन बना चुके हैं।

शिवसेना की मुख्यमंत्री योगी को चुनौती देने का पूरा मन बना चुकी है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एलान किया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एक तरफ़ जहां BJP दोबारा सत्ता पर क़ब्ज़ा करने में जुटी है तो दूसरी तरफ़ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अपनी पुरानी साख वापस पाने के लिए सब कुछ झोंक देने को तैयार है।

ओमप्रकाश राजभर ने जहां कई छोटे दलों के साथ मिलकर BJP को टक्कर देने की ठान ली है तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मैदान में उतरने को तैयार हैं।

उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर BJP को चुनौती देने का एलान किया है, ऐसी चर्चा हो रही है कि शिवसेना के आने से BJP को नुक़सान हो सकता है, जबकि BJP और शिवसेना एक ही विचारधारा वाली पार्टी हैं और दोनों ही हिंदुत्व की राजनीति करती हैं।

आपकी जानकारी के लिए एक बार फिर बता दें कि पहले शिवसेना NDA की सहयोगी पार्टी थी लेकिन महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के बाद दोनों के बीच दरार आई और दोनों के रास्ते अलग हो गए, इसके बाद शिवसेना ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP से मिलकर सरकार बनाई और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए।

शिवसेना ने एक संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक की जिसमें कहा कि BJP सरकार के शासन में क़ानून व्यवस्था और सिस्टम पूरी तरह नाकाम हो चुका है, जनता की बहनें और बेटियां सुरक्षित नहीं रह गईं इसलिए हम अपने प्रत्याशी सभी सीटों पर उतारेंगे।

हालांकि अभी तक किसी से गठबंधन का एलान शिवसेना की ओर से नहीं किया गया और लेकिन गठबंधन की तरफ़ इशारा ज़रूर किया है।

popular post

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस यमनी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *