शिंदे से मिलने पहुंचे शिवसेना सांसद, ठाकरे अकेले पड़े

शिंदे से मिलने पहुंचे शिवसेना सांसद, ठाकरे अकेले पड़े

महाराष्ट्र की सत्ता से विदाई के बाद अब उद्धव ठाकरे पार्टी में भी अकेले पड़ते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना से बग़ावत के बाद राज्य में सरकार बनाने वाले शिंदे मज़बूत होते जा रहे हैं।

खबर आ रही है शिवसेना के 15 सांसदों ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। विधायक और पार्षद पहले ही ठाकरे का साथ छोड़ कर शिंदे के साथ आ चुके हैं। अगर यह खबर सही होती है तो उद्धव ठाकरे बिल्कुल अकेले पड़ जाएंगे।

बता दें कि इस से पहले कहबर थी कि शिवसेना के सांसद ठाकरे से अपील कर चुके हैं कि वह शिंदे से अपने मतभेद सुलझा लें।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना सांसदों के एक वर्ग ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से कहा था कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ अपने मतभेद दूर करें।

शिवसेना में मची उथल पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने दावा किया था कि बगावत से प्रभावित शिवसेना के कम से कम 12 लोकसभा सदस्य उनके संपर्क में हैं। भाजपा के एक नेता और केंद्रीय मंत्री ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन का लोकसभा पर भी असर पड़ेगा क्योंकि पार्टी के कुल 19 में से कम से कम 12 लोकसभा सदस्य पाला बदलने के लिए तैयार हैं।

 

 

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *