शिवसेना और कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी के बीच मतभेद का खंडन किया

शिवसेना और कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी के बीच मतभेद का खंडन किया

कांग्रेस और शिवसेना ने महाविकास अघाड़ी में मतभेदों और गठबंधन के टूटने की संभावना को खारिज करते हुए सोमवार को घोषणा की कि 7 से 8 सीटों पर फैसला बाकी है, जिसे हल करके मंगलवार को सीटों का बंटवारा घोषित किया जाएगा। दोनों पार्टियों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विपक्षी गठबंधन को लेकर अफवाहें फैला रही है। कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सोमवार को शेष सीटों के मुद्दे को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

उद्धव ठाकरे की देवेंद्र फडणवीस से गुप्त मुलाकात और संजय राउत को अमित शाह के फोन कॉल से संबंधित दावों का खंडन करते हुए राउत ने अपने अंदाज में भाजपा और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। आज तीनों पार्टियों की अंतिम बैठक महाविकास आघाडी (MVA) में सीटों के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि MVA में कोई मतभेद नहीं है। सीटों के आवंटन पर बातचीत जारी है, जो बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। कांग्रेस के 96 विधानसभा क्षेत्रों पर बातचीत अब तक पूरी हो चुकी है।

कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ फिर से बातचीत होगी। उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कल (मंगलवार को) ही करने की कोशिश की जाएगी।

शिवसेना के MVA से बाहर होने की खबर झूठ
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने दिल्ली में हाई कमान के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान MVA में मतभेदों और शिवसेना के गठबंधन से बाहर होने की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “भाजपा जानबूझकर विपक्ष के बारे में गलतफहमियां फैलाने की कोशिश कर रही है। हार के डर से भाजपा यह खेल खेल रही है।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को सत्ता में लाने के लिए हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।” भाजपा का हिंदुत्व महज दिखावा एक सवाल के जवाब में नाना पटोले ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व और हिंदुओं से प्रेम महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े हैं, जिनमें से अधिकांश हिंदू थे। बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वाले युवा भी हिंदू थे।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *