शिंदे का दावा, महाराष्ट्र के विकास के लिए सरकार बनाई

शिंदे का दावा, महाराष्ट्र के विकास के लिए सरकार बनाई

शिवसेना से बग़ावत कर भाजपा के साथ सरकार बनाने वले शिवसेना के बाग़ी नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है.

शिंदे ने भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि यह गठबंधन ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है. शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. उन्हें आज ही नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करना है.

शिंदे ने दावा करते हुए कहा कि हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में आ गया था. महाविकास अघाड़ी सरकार में हम बोल नहीं सकते थे इसलिए हमने यह कदम उठाया है. शिंदे ने दावा करते हुए कहा कि
हमने ये सरकार विकास की भूमिका लेकर बनाई है. 2.5 साल पहले जो काम होना था वो अब हुआ है. आज हम PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका विजन जानेंगे.

वहीँ राज्य की कमान संभाल चुके वर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे नेता और सीएम हैं. मेरी पार्टी ने मुझे पहले सीएम बनाया, अब पार्टी की जरूरत के हिसाब से हमने पार्टी के फैसले का पालन किया है. हम शिंदे के अधीन काम करेंगे, भाजपा और शिवसेना का प्राकृतिक गठबंधन पुनर्जीवित हो गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस से पहले महाराष्ट्र में भारी सियासी उठापटक एवं शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की बागडोर संभाली थी।
राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की बग़ावत के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *