शत्रुघ्न सिन्हा जीते, बोले निष्पक्ष चुनाव हुए, पहले EVM के साथ खेल हुआ

शत्रुघ्न सिन्हा जीते, बोले निष्पक्ष चुनाव हुए, पहले EVM के साथ खेल हुआ

पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी को चारो खाने चित कर दिया है। आसनसोल लोकसभा सीट से जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की है वही बालीगंज से बाबुल सुप्रियो भी जीत गए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी जीत को ममता बनर्जी की जीत बताते हुए कहा है कि जो हमारे साथ ज़्यादतियां हुई हैं। पहले भी ईवीएम का कई जगह खेला होता था लेकिन इस बार बिना किसी भय और डर के निष्पक्ष चुनाव हुए हैं। यह जीत ममता बनर्जी की है। यह जीत टीएमसी के कार्यकर्ताओं और आसनसोल की जनता की है।

लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हमने कहा था कि हमारी जीत से हम इतिहास लिखेंगे और जीत कर हम सब ने एक इतिहास लिखा है। इस जीत के बाद हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम ममता बनर्जी और यहां की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे।

शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के बाबुल सुप्रियो भी जीत गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने विधानसभा उपचुनाव में बालीगंज सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की उम्मीदवार सायरा शाह हलीम को 20,228 मतों के अंतर से हराकर जीत की पताका फहराई ।

बाबुल सुप्रियो को जहां 51,199 वोट मिले वहीं हलीम को 30,971 वोट हासिल हुए। ध्यान देने वाली बात यह है कि बालीगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही। भाजपा को यहां सिर्फ 13220 वोट ही मिल सके जबकि कांग्रेस के कमरुज्जमा चौधरी को 5218 वोट मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles