मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान ऑटोरिक्शा पर पिलर गिरने से कई लोग घायल

मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान ऑटोरिक्शा पर पिलर गिरने से कई लोग घायल

सपनों की नगरी मुंबई में विकास की रफ्तार कभी-कभी ऐसी करवट लेती है कि लोग समझ नहीं पाते, तरक्की हो रही है या लापरवाही। शनिवार दोपहर मुलुंड (वेस्ट) के एलबीएस रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट स्लैब अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा। हादसा करीब 12:20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में 3 से 4 लोग सवार थे। स्लैब गिरते ही रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 2 से 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो स्टाफ और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। ऑटो के अलावा एक कार भी हादसे की चपेट में आ गई, जिसका आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण एलबीएस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

इस हादसे के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “भीषण लापरवाही और भ्रष्टाचार” का परिणाम बताया। पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देशभर में घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ रही है, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं की जाती।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिलर का हिस्सा किस वजह से टूटा। तकनीकी खामी थी या निर्माण में लापरवाही, इसकी जांच की जाएगी। हालांकि इस घटना ने मेट्रो परियोजनाओं में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास जरूरी है, लेकिन सुरक्षित विकास उससे भी ज्यादा जरूरी।

popular post

युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान को परमाणु संवर्धन में कटौती करनी होगी: जेडी वेंस

युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान को परमाणु संवर्धन में कटौती करनी होगी: जेडी वेंस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *