दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से कई कारें मलबे में दबीं, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से कई कारें मलबे में दबीं, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से कई कारें मलबे में दब गईं और इस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण टर्मिनल 1 से सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं और चेक-इन काउंटर भी बंद कर दिए गए।

कैंसलदिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह उस समय अराजकता फैल गई जब भारी बारिश की वजह से एक छत का हिस्सा गिर गया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। कई फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि पेपर लीक, राम मंदिर की छत लीक से लेकर अब एयरपोर्ट की छत भी लीक होकर गिर पड़ी। आसार अच्छे नहीं हैं।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे हमें दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।”

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण, दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 के पुराने डिपार्चर कैंपस में छत का एक हिस्सा सुबह लगभग 5 बजे ढह गया। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। आपातकालीन कर्मचारी प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता और मेडिकल सहायता दे रहे हैं।”

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने कहा, “इस घटना की वजह से, टर्मिनल 1 से सभी डिपार्चर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं, और सुरक्षा उपाय के रूप में चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। हम इस व्यवधान के लिए खेद व्यक्त करते हैं और इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।” भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाईअड्डा आंशिक रूप से बंद होने के कारण इंडिगो और स्पाइसजेट ने टर्मिनल 1 से उड़ानें रद्द कर दी हैं।

popular post

अमेरिका के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं: अल-मयादीन

अमेरिका के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं: अल-मयादीन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *