कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व केंद्रीय गृहमत्री शिवराज पाटील का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर ज़िले में स्थित अपने निवास पर सुबह करीब 6:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शिवराज पाटील भारतीय राजनीति के उन नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने दशकों तक लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के साथ सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया। वे न केवल एक अनुभवी राजनेता थे, बल्कि संसद की कार्यप्रणाली और संविधान की गरिमा के प्रति उनकी गहरी समझ के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष जैसे अत्यंत प्रतिष्ठित संवैधानिक पद पर रहते हुए निष्पक्षता, अनुशासन और संसदीय मर्यादाओं का पालन सुनिश्चित किया।

अपने राजनीतिक करियर के दौरान शिवराज पाटील ने केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। वे देश के गृहमंत्री भी रहे, जहां उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को संतुलित दृष्टिकोण और शांत नेतृत्व शैली के लिए याद किया जाता है।

महाराष्ट्र के लातूर ज़िले के चाकुर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले शिवराज पाटील एक प्रभावशाली जननेता थे। उन्होंने लातूर लोकसभा सीट से सात बार चुनाव जीतकर जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ साबित की। वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता बनी रही और उन्हें राज्यसभा के माध्यम से केंद्र सरकार में शामिल किया गया, जहां उन्होंने गृह मंत्री के रूप में केंद्रीय जिम्मेदारियां निभाईं।

शिवराज पाटील के निधन को कांग्रेस पार्टी और भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। कई राजनीतिक नेताओं और संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक सुलझे हुए, अनुभवी और संविधाननिष्ठ नेता के रूप में याद किया। उनका जीवन और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

popular post

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई कलाकारों ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना की

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई कलाकारों ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना की 68वें ग्रैमी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *