बिहार में इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय: तेजस्वी यादव

बिहार में इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय: तेजस्वी यादव

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। एनडीए के पहले महागठबंधन या इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा होगा।

रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) द्वारा आयोजित एक रैली में भाग लेने के बाद पटना पहुचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया गया है और केवल एक या दो सीटों पर मुद्दे बचे हैं। दो-तीन दिन में सब कुछ तय हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम लोग मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और बिहार से चौंकाने वाला परिणाम आएगा। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू नहीं बताए जाने के मामले पर कहा कि हम भी हिंदू हैं, घर में पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि घर में भी मंदिर है। किसी के मरने पर बाल मुंडवाते हैं।

लालू यादव ने सिर्फ यही तो कहा कि राम-रहीम के बंदों को लड़वाते हैं, तो बाल क्यों नहीं मुड़वाये थे। उन्होंने भाजपा के मेरा परिवार अभियान को लेकर कहा कि आंदोलनकारियों के खिलाफ लाठी बरसाई जाती है, क्या वे उनका परिवार नहीं हैं। कोई परिवार पर ऐसे करवाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बताइए कि कितनी महंगाई, गरीबी और पलायन कम किया। 17 महीनों के शासन काल में कई काम किए गए। कई नियुक्तियां बांटी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पर्चा लीक मामले को लेकर राज्य की जेडीयू-बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा, “क्या कारण है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही पर्चा लीक जैसी घटनाएं होने लगीं? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी?”

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *