सऊदी अरब ने भारत पर प्रतिबंध बरक़रार रखा, पाकिस्तान को मिली छूट

सऊदी अरब ने भारत पर प्रतिबंध बरक़रार रखा, पाकिस्तान को मिली छूट, सऊदी अरब पाकिस्तान समेत कई मुल्कों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटा रहा है। कोरोना महामारी को सऊदी अरब में फैलने से रोकने के लिए पिछले साल यह प्रतिबंध लागू किए गए थे वहीं, अब इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है। पाकिस्तान को इस प्रतिबंध से हटाते हुए सऊदी अरब ने अपने यहां काम करने वाले लाखों भारतीयों को बड़ा झटका दिया है।

भारत को इस यात्रा प्रतिबंध से छूट नहीं दी गई है। दूसरी ओर, कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहे पाकिस्तान पर से यह प्रतिबंध प्रधानमंत्री इमरान खान की सऊदी अरब की यात्रा के बाद हटाया गया है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने ऐलान किया कि 17 मई से देश की तीनों सीमाओं को फिर से खोल दिया जाएगा। लोगों को वायु, भूमि और समुद्र मार्ग से देश में प्रवेश करने की इजाजत होगी।

आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और जिन्होंने छह महीने से कम समय में कोरोना को मात दी है ऐसे लोगों को सऊदी अरब में प्रवेश करन की अनुमति दी जाएगी। कोरोना के खतरों को कवर करने वाली स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी रखने वाले 18 साल से कम उम्र के नागरिकों को भी सऊदी यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि अब वह पूरी क्षमता के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर सकते हैं।

सऊदी अरब द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों में भारत, लीबिया, सीरिया, लेबनान, यमन, ईरान, तुर्की, आर्मेनिया, सोमालिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, अफगानिस्तान, वेनेजुएला और बेलारूस शामिल हैं। सऊदी के इस फैसले से भारत में रहने वाले उन लोगों को बड़ा झटका लगा है, जो काम या परिवार से मिलने के सिलसिले से सऊदी की यात्रा करने की योजना बना रहे थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *