उत्तर प्रदेश में BJP को मिलकर घेरेंगे संजय सिंह और ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश में BJP को मिलकर घेरेंगे संजय सिंह और ओम प्रकाश राजभर, उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में बस कुछ महीने बचे हैं, जिसके चलते लखनऊ में सभी दलों ने अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है, और पार्टियों के नेता दूसरी पार्टियों के नेताओं से मुलाक़ात कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संकल्प मोर्चा के संयोजक ओम प्रकाश राजभर ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी संजय सिंह से उनके लखनऊ स्थिति आवास पर लगभग एक घंटे बातचीत हुई।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक में ओम प्रकाश राजभर ने संजय सिंह से आम आदमी पार्टी को भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने के लिए न्योता दिया।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया उत्तर प्रदेश में भारतीय झूठ पार्टी यानी कि भाजपा को हराने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा में सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने की मुहिम छेड़ी हुई है, जिससे उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनता को राज्य में फ़्री बिजली मिल सके और ग़रीबों को फ़्री में शिक्षा दी जा सके।

उन्होंने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब नई पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है और इसके लिए लगातार मुस्तैदी से विकल्प तलाश कर रही है, इसलिए भागीदारी संकल्प मोर्चा उन सभी पार्टियों को साथ लाने में जुटी हुई है, ताकि उन सभी राजनीतिक दलों को साथ में लाया जा सके जो जनता के हित में और समाज को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रही है, उन्होंने कहा कि हम 2022 में एक नई सरकार साथ में बनाएंगे।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर से आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुलाक़ात हुई और उत्तर प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक मसलों पर बातचीत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles