संदेशखाली केस के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया

संदेशखाली केस के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शेख को बंगाल पुलिस ने गुरुवार सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से उसे गिरफ्तार किया था। वह 55 दिन से फरार था।

संदेशखाली केस में शाहजहां शेख के साथ अन्य आरोपियों में से शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। इन तीनों पर आरोप है कि ये कई महिलाओं के साथ गैंगरेप कर चुके हैं और इस केस के मुख्य किरदार हैं। बंगाल पुलिस इस मामले में अब तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

शाहजहां शेख टीएमसी का जिला स्तरीय नेता है। राशन घोटाले का भी यह आरोपी है। यह देश भर में तब पहली बार चर्चा में आया जब बीते 5 जनवरी को ईडी टीम ने उसके घर पर राशन घोटाला मामले में छापेमारी की थी। उसे दबोचने गई ईडी की टीम पर उसके करीब 200 समर्थकों ने हमला कर दिया था। मुश्किल से ईडी टीम अपनी जान बचाकर लौटी थी और शाहजहां शेख इस दिन से ही फरार चल रहा था।

बाद में उसके खिलाफ संदेशखाली की महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद से संदेशखाली से उठा यह मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। भाजपा इसे पूरे बंगाल में जोर-शोर से उठा रही थी। भाजपा इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेर रही थी। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर लगातार भाजपा आंदेलनरत थी।

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी को लेकर बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा की तरफ से लगातार इस मुद्दे पर प्रदर्शन किए गए, जिसकी वजह से बंगाल सरकार उसे गिरफ्तार करने को मजबूर हुई। सरकार तो अब तक शेख शाहजहां को आरोपी मानने से ही इनकार कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles